नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

सोनभद्र हिदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री का सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में स्वागत हुआ। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा पालन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:43 PM (IST)
नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत
नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

जासं, सोनभद्र : हिदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री का सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में स्वागत हुआ।

कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के संरक्षक एसपी सिंह ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नव नियुक्त अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन व महामंत्री नीरज कुमार सिंह को भी माला पहनाया। मुख्य वक्ता नगर प्रचारक सोनभद्र सौरभ ने कहा कि हिदू साम्राज्य दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार वर्ष में एक बार मनाता है। इस मौके पर सर्वेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मालवीय, सत्या रमण त्रिपाठी, ललित नारायण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन राजीव सिंह गौतम ने किया।

chat bot
आपका साथी