जुलूस निकालकर मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रम दिवस पर नगर में शुक्रवार शाम को जुलूस निकाला। संघ से संबंधित उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय से निकली यात्रा वीआईपी रोड से होते हुए आंबेडकर चौक तक पहुंची। जहां विश्वकर्मा पूजा को राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाए जाने के उद्देश्य को बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM (IST)
जुलूस निकालकर मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस
जुलूस निकालकर मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रम दिवस पर नगर में शुक्रवार शाम को जुलूस निकाला। संघ से संबंधित उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय से निकली यात्रा वीआईपी रोड से होते हुए आंबेडकर चौक तक पहुंची। जहां विश्वकर्मा पूजा को राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाए जाने के उद्देश्य को बताया गया। इससे पहले शाखा कार्यालय पर शाखा अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा की अध्यक्षता में पूजा अर्चना के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष धुरंधर शर्मा, विभाग अध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने अपने स्थापना काल से ही तय कर लिया था कि भारत का श्रम दिवस शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती वाले दिन ही होगा। इसके पीछे कारण भी है कि इस दिन को भारत के श्रमिक प्राचीन काल से ही श्रम दिवस के रूप में मनाते आए है। बताया कि आधुनिक काल में भी विश्वकर्मा जयंती के दिन मजदूर अपने औजारों की पूजा करते हैं। सभी उद्योगों में कार्यरत सभी पंथों के मालिक एवं मजदूरों के द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर यंत्रों की पूजा की जाती है। मजदूर उस दिन छुट्टी भी करते हैं। बताया कि कई राज्य सरकारों ने इस दिन को श्रम दिवस घोषित कर रखा है, इसके अलावा भारत सरकार द्वारा भी मजदूर क्षेत्र में अति कुशल श्रमिकों को प्रतिवर्ष विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अंबुज कुमार शाखा सचिव ने किया। कार्यक्रम में अनिल सिंह, शाहिद अख्तर, राजीव कुमार दुबे, एएन राय, सुनील कुमार पाल, श्याम कुमार गुप्ता, गोविद यादव, संतोष शुक्ला, श्रीजीत, कन्हैया लाल, गौरव श्रीवास्तव, गोपाल गिरी, रामप्रसाद, श्रीकांत गुप्ता गौरी शंकर मंडल, अंकेश श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, अंकित कुमार, अंशु सहित भारी संख्या में परियोजना कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी