सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का आयोजन

जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनीय का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:16 PM (IST)
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का आयोजन
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी का आयोजन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनीय का आयोजन किया गया। प्रदर्शनीय का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जन तक प्रदेश सरकार के कार्यों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो लोग प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गए हैं, वह योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की लहर, हर गांव, हर शहर के तर्ज पर प्रदेश में विकास हो रहा है। मंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक प्रदर्शनी मे आने की अपील की। कहा कि इससे उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी, इसके अलावा अगर वह किसी योजना से वंचित हैं तो उसका लाभ ले सकेंगे। विधायक डा. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की तर्ज पर प्रदेश का विकास हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भी योजनाओं के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि सर्व समाज के उत्थान के लिए यह सरकार है। हमारी सरकार ने किसी भेदभाव के सभी के हित के लिए कार्य किया है। प्रदर्शनी 25 से 27 अक्टूबर तक चलेगी। इस मौके पर देवेंद्र सिंह पटेल, अशोक मिश्रा, मोहन कुशवाहा, विनय कुमार सिंह, युवराज सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी