वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या

जासं बभनी सोनभद्र सुकरौन टोला में रविवार की रात वृद्ध की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। सुबह नाश्ता लेकर पहुंचने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:47 PM (IST)
वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या
वृद्ध के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या

जासं, बभनी, सोनभद्र : सुकरौन टोला में रविवार की रात वृद्ध की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। सुबह नाश्ता लेकर पहुंचने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बभनी थाना क्षेत्र के सुकरौन टोला निवासी रामदेव (70) के बडे़ पुत्र शंकर ने बताया कि उसके पिता अपने घर में अकेले रहते थे। हम लोग चारों भाई अलग अलग रहते हैं। सुबह जब मेरी पत्नी यशोदा देवी पिताजी को नाश्ता कराने आई तो चारपाई पर सो रहे पिता को खून से लथपथ देखा। खून देखते ही वह डर गई और काम करने गये अपने पति को जाकर बताई। पिता की मौत की खबर सुनते ही वह खैराडीह गांव से भागकर घर आया। पिता के सिर पर फावड़े की चोट देखकर वह आसपास के लोगों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। घटना की सूचना तत्काल लोगों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक तेज बहादुर राय मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने मौके से फावड़े को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की हर बिदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। वृद्ध की हत्या किसने और किन कारणों से की, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी