दहेज में नहीं मिली बाइक तो विवाहिता को जलाकर मारा

धोबिया टंकी के समीप शनिवार की देर रात विवाहिता का जला हुआ शव उसी के घर में मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर उसके पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:20 PM (IST)
दहेज में नहीं मिली बाइक तो विवाहिता को जलाकर मारा
दहेज में नहीं मिली बाइक तो विवाहिता को जलाकर मारा

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : स्थानीय नगर में धोबिया टंकी के समीप शनिवार की देर रात विवाहिता का जला हुआ शव उसी के घर में मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर उसके पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि धोबिया टंकी के समीप एक घर में विवाहिता संगीता का जला हुआ शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर में शव मिला लेकिन परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद से संगीता का पति दीपक गोड़ व उसकी सास फरार हो गए।

म्योरपुर थाना के चागा गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि बहन संगीता की शादी दीपक से छह माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उस पर दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने को लेकर मारपीट करता रहता था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उसने उसके बहन से विवाद किया और उसे जलाकर मार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसिड फेंकने के मामले में छेड़खानी का मामला दर्ज

जासं, सोनभद्र : चोपन नगर के रेलवे कालोनी में महिला लिपिक के ऊपर एसिड फेंकने के मामले में शनिवार की देर रात पुलिस ने प्रीत नगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे विभाग की महिला पुलिस ने एसिड फेंकने की तहरीर दी थी लेकिन उसकी तहरीर को बदलवा दिया गया। इस मामले में चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर निवासी स्वामित्व जायसवाल पुत्र स्व. अश्वनीय जायसवाल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी