टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को घोरावल विधानसभा में करमा ब्लाक के न्याय पंचायत सिरसिया ठकुराई के ग्राम गनेशपुर धौरहरा करकोनी सिरविट जेठी व सिरसिया में लोगों को मास्क वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:15 PM (IST)
टीकाकरण के लिए किया प्रेरित
टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को घोरावल विधानसभा में करमा ब्लाक के न्याय पंचायत सिरसिया ठकुराई के ग्राम गनेशपुर, धौरहरा, करकोनी, सिरविट, जेठी व सिरसिया में लोगों को मास्क वितरित किया। इसके अलावा टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान दशरथ त्रिपाठी, घोरावल विधानसभा के पूर्व-उपाध्यक्ष त्रिपुरारी मिश्रा, प्रिस त्रिपाठी, रमेश राम, पवन पटेल, ओम प्रकाश राम, अखिलेश मौर्या व अनिल कुमार उपस्थित रहे। तैयार किया 200 फेस मास्क

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : चतरा विकास खंड के ग्राम सिकरिया में जन शिक्षण संस्थान की तरफ से संचालित प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को लाभार्थियों व ग्रामीणों को फेस मास्क तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं मास्क का वितरण भी किया गया। इस दौरान 200 फेस मास्क भी तैयार किया गया।

संस्थान के निदेशक जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी के साथ ही चेहरे पर मास्क लगाएं। सभी लोग निकटम स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीका लगवाएं। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी आरती त्रिपाठी, दिलीप कुमार, किरन देवी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजबहादुर सिंह ने किया। मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए हेल्पलाइन जारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला समन्वयक उप्र कौशल विकास मिशन संजय कुमार ने बताया कि दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे खतरनाक अनुपात में बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन 'किरन' (1800-599-0019) की शुरूआत की है। इसकी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी। यह हेल्पलाइन देश भर में 600 से अधिक मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों की मदद से 13 भाषाओं में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के कारण संकटग्रस्त लोगों को समाधान प्रदान करेगी।

chat bot
आपका साथी