विध्य संस्कृति शोध समिति की मनी वर्षगांठ

संस्कृति साहित्य कला पर्यटन के क्षेत्र में अनवरत रूप से दो दशकों से कार्यरत विध्य संस्कृति शोध समिति की 20वीं वर्षगांठ गुरुवार को राजा बलदेव दास बिरला सोनघाटी इंटरमीडिएट कालेज सलखन में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था के कार्य एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर्वेंटस आप इंडिया सोसाइटी भारत के पूर्व अध्यक्ष एवं यूपी ब्रांच के मंत्री आत्मानंद मिश्र ने कहा कि आज हम सबके लिए यह महत्वपूर्ण दिवस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:57 AM (IST)
विध्य संस्कृति शोध समिति की मनी वर्षगांठ
विध्य संस्कृति शोध समिति की मनी वर्षगांठ

जासं, पटवध (सोनभद्र) : संस्कृति, साहित्य, कला, पर्यटन के क्षेत्र में अनवरत रूप से दो दशकों से कार्यरत विध्य संस्कृति शोध समिति की 20वीं वर्षगांठ गुरुवार को राजा बलदेव दास बिरला सोनघाटी इंटरमीडिएट कालेज सलखन में धूमधाम के साथ मनायी गई। इस दौरान संस्था के कार्य एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर्वेंट आप इंडिया सोसाइटी भारत के पूर्व अध्यक्ष एवं यूपी ब्रांच के मंत्री आत्मानंद मिश्र ने कहा कि आज हम सबके लिए यह महत्वपूर्ण दिवस है। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक व वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व इस समिति की स्थापना किया गया था। जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के लिए कार्य करना था। संस्था अपने कार्यों एवं उद्देश्यों में सफल है। इस दौरान संस्था के निदेशक ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आइआरएस साक्षी गर्ग, विजय शंकर चतुर्वेदी, डा. अर्जुनदास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, नरेंद्र नीरव, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, सुधाकर मिश्र, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रचना तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भोलानाथ मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी