बैंक कर्मियों व ग्राहकों को दिया मास्क

जासं सोनभद्र कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में रॉब‌र्ट्सगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को मास्क वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उतर प्रदेश के लोगो की समस्याओं को लेकर चितित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:53 PM (IST)
बैंक कर्मियों व ग्राहकों को दिया मास्क
बैंक कर्मियों व ग्राहकों को दिया मास्क

जासं, सोनभद्र : कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में रॉब‌र्ट्सगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को मास्क वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उतर प्रदेश के लोगों की समस्याओं को लेकर चितित हैं। मजदूरों, गरीबों व कामगारों के लिए रसोई चलाकर लोगों को भोजन वितरित कराया जा रहा है। दिल्ली व मुंबई से आने वाले मजदूरों के लिए नेशनल हाईवे पर कांग्रेस टास्क फोर्स बनाकर उनके खाने व अन्य जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों व गरीबों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें बैंक प्रबंधक नीलेश पांडेय, नितिन विश्वास, अक्षय कुमार, शिवम पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी