संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता करमा(सोनभद्र) करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर स्थित पांपी गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार साल पूर्व महिला की लव मैरिज हुई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, करमा(सोनभद्र) : करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर स्थित पांपी गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार साल पूर्व महिला की लव मैरिज हुई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

नीतू मौर्या (23) पत्नी दिलीप मौर्या की शादी वर्ष 2017 में लव मैरिज हुई थी। सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव निवासी विवाहिता के पिता रामलोचन मौर्य ने बताया कि अर्धरात्रि के करीब सूचना मिली कि नीतू की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। जब वह लोग उसके ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से जरूरी जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शादी के समय ही उन्होंने दिलीप के इरादों पर आपत्ति जताई थी। लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें शादी के लिए हामी भरनी पड़ी। इसके बाद 2017 में दोनों का विवाह कराया गया। रामलोचन ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया गया। छह माह बाद जब वह अपनी बेटी से मिलने गए तो उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया गया और रुपये की मांग की गई। रुपया देने के बाद ही बेटी के ससुराल आने की हिदायत दी गई। कहा कि उनकी पुत्री ने कई बार शिकायत किया था कि उसे दहेज के लिए मारा-पीटा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने दामाद और ससुराल वालों से बात भी की। उसका कोई हल निकल पाता। इस संबंध में करमा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी महिला के पिता की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर दी जाती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी