जनपद में 55 घंटे का प्रतिबंध शुरू, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं

जासं सोनभद्र जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने बताया कि 10 जुलाई की रात दस बजे से 13 जुलाई तक पूरी तरह से लाकडाउन रहेगा। इस दौरान जिले में सभी कार्यालय व बाजार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा आवश्यक वस्तुओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:34 PM (IST)
जनपद में 55 घंटे का प्रतिबंध शुरू, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं
जनपद में 55 घंटे का प्रतिबंध शुरू, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने बताया कि 10 जुलाई की रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक सख्ती के साथ किया जाएगा लागू। इस दौरान जिले में सभी कार्यालय व बाजार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति पूर्व की भांति डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। वाहनों का संचालन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का ही संचालन होगा। सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति के लिए इस दौरान वृहद अभियान चलाया जाएगा। व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिकों को आने-जाने व कार्यालय खुले रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना सर्विलांस टीम के जरिये हर घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिग व सर्विलांस अभियान करेगा। अधिकारी व कर्मचारियों को उनके पहचान-पत्र के आधार पर आने-जाने की सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के निमित्त 10 से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक के लिए लागू प्रतिबंध का पालन करें और अपने पास-पड़ोस के लोगों को शारीरिक दूरी के साथ लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकगण अपने-अपने घरों में रहकर शरीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव से जुड़ें कोरोना योद्धा, अधिकारी, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों का सहयोग करते हुए प्रतिबंध को सफल बनाएं।

chat bot
आपका साथी