रात में हल्की ठंड व सुबह कोहरे ने दी दस्तक

टॉप-चित्र .7. -मौसम - इस बार लगभग एक सप्ताह देर से वापस हुआ मानसून -पहाड़ी से आछादित क्षेत्रों में देखने को मिली धुंध जैसी समस्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:34 PM (IST)
रात में हल्की ठंड व सुबह कोहरे ने दी दस्तक
रात में हल्की ठंड व सुबह कोहरे ने दी दस्तक

जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : वर्षा की समाप्ति होते ही रात में हल्की ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसका नजारा मंगलवार की अल-सुबह स्थानीय क्षेत्रों में देखने को मिला। इस बार अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक हुई बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते कुछ साल से तो 25, 26 सितंबर तक वर्षा की समाप्ति हो जाया करती थी। इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह तक हुई बारिश के कारण ठंड के साथ ही घना कोहरा भी ज्यादा पड़ने की संभावना है। मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो क्षेत्र में छाए कोहरे को देख ठंडी की याद ताजा हो गई।

मानसून के जाने के तुरंत बाद ही छिटपुट जगहों पर शाम के समय हल्की ठंड और भोर में धुंध जैसी समस्याएं भी देखी जा रही है। इसके बारे में कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही के मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि इस बार का मानसून सामान्य की अपेक्षा पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगभग एक सप्ताह की देरी से वापसी हुई है। वातावरण में पर्याप्त आद्रता की मात्रा भी उपलब्ध है। जनपद का जो क्षेत्र पहाड़ी से आच्छादित है, ऐसे क्षेत्रों में धुंध जैसी समस्या है। चूंकि पहाड़ों पर मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। अगर वर्तमान समय में तुलना की जाए तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपद की अपेक्षा जनपद के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। वातावरण कुछ समय के लिए आद्रता भी लगभग 100 प्रतिशत है। लोकल स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण भी कहीं न कहीं ऐसी स्थित को लाने के लिए जिम्मेदार है। इन्हीं वजहों से रात्रि के समय वातावरण में ठंड व भोर में कोहरे की धुंध जैसी चीजें देखने को मिल रही है।

chat bot
आपका साथी