भारत बंद को लेकर वामपंथियों की पुलिस से हुई झड़प

जागरण संवाददाता सोनभद्र किसान संगठनों का भारत बंद का आह्वान सोनांचल में बेअसर रहा। सभी दुकानें व कार्यालय पहले की ही तरह संचालित हो रहे थे। सोमवार को तीनों कृषि बिल को वापस लेने बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने व विद्युत संशोधन बिल को वापस लेने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी व जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट जाने वाले मुख्य द्वार पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:58 PM (IST)
भारत बंद को लेकर वामपंथियों की पुलिस से हुई झड़प
भारत बंद को लेकर वामपंथियों की पुलिस से हुई झड़प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : किसान संगठनों का भारत बंद का आह्वान सोनांचल में बेअसर रहा। सभी दुकानें व कार्यालय पहले की ही तरह संचालित हो रहे थे। सोमवार को तीनों कृषि बिल को वापस लेने, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने व विद्युत संशोधन बिल को वापस लेने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी व जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट जाने वाले मुख्य द्वार पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई। कलेक्ट्रेट जाने से नाराज लोगों ने मेन गेट पर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

राब‌र्ट्सगंज के छपका ब्लाक कार्यालय पर सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों व खेतिहर मजदूरों का जत्था इकठ्ठा होने लगा था।

रामगढ़ : पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण मंच के किसानों ने बाजार का बहिष्कार किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत चपईल में मंच के कार्यालय से अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों को जिलाधिकारी कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देने के लिए जाना था, लेकिन पुलिस ने सभी को रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अभय सिंह पटेल, महेश सिंह, अवधकुमार, शिवकुमार, निर्भय सिंह, कमलेश सिंह, जय सिंह, रामजी सिंह आदि थे।

वकीलों ने किया समर्थन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : किसानों के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को वकीलों ने राब‌र्ट्सगंज कचहरी परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हम अधिवक्ता होने के साथ ही एक किसान भी हैं। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि किसानों के जायज मांगों के लिए एक दिन के भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया जाए। सत्यदेव पांडेय, सुधाकर मिश्र, जगजीवन सिंह, गोविद मिश्र, कमलेश पांडेय, महेंद्र सिंह, आनंद ओझा आदि थे।

chat bot
आपका साथी