विवाहिता की मौत पर तनातनी के बाद सुलह

जागरण संवाददाता महुली (सोनभद्र) विढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में मायके आई चांदमुखी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:41 PM (IST)
विवाहिता की मौत पर तनातनी के बाद सुलह
विवाहिता की मौत पर तनातनी के बाद सुलह

जागरण संवाददाता, महुली (सोनभद्र) : विढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में मायके आई चांदमुखी (22) की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल व मायके पक्ष के लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर शव का दाह संस्कार कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

बैरखड़ गांव निवासी मोदीलाल गोंड़ ने बताया कि एक माह पूर्व 22 मई को वह अपनी छोटी पुत्री चांदमुनी (22) का विवाह धूम्रधाम से बभनी थाना क्षेत्र के धनवार गांव में देवकिशुन पुत्र बैजनाथ के साथ किया था। एक सप्ताह पूर्व दामाद देवकिशुन ने चांदमुनी के बीमार पड़ने पर मायके पहुंचा दिया था। बताया कि पुत्री इतनी कमजोर हो गई थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार को हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे घर ले आए थे, जहां रात आठ बजे उसकी मौत हो गई। बैरखड़ प्रधान उदय पाल ने बताया कि सोमवार को मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ससुराल वाले अपने साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी