मजदूरों के शोषण की होनी चाहिए न्यायिक जांच

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी मैदान में एक बैठक आहूत की।जिसमें लखनऊ से आये मानवाधिकार विशेषज्ञ अधिवक्ता वीके द्धिवेदी ने मजदूरों के मामले की वास्तुस्थिति जानी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST)
मजदूरों के शोषण की होनी चाहिए न्यायिक जांच
मजदूरों के शोषण की होनी चाहिए न्यायिक जांच

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी मैदान में बैठक की। इसमें लखनऊ से आये मानवाधिकार विशेषज्ञ व अधिवक्ता वीके द्विवेदी ने मजदूरों के मामले की वस्तुस्थिति जानी। इस दौरान संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने उन्हें गतदिनों मजदूरों के साथ हुए शोषण व कामगार नेताओं पर हुए मुकदमे के मामले की जानकारी दी।

श्री द्विवेदी ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी मामलों की न्यायिक जांच निष्पक्षता से कराई जाएगी। जनपद के मजदूरों के उत्पीड़न से जुड़े तमाम मामले उनके संज्ञान में पत्राचार के माध्यम से आ रहे हैं। इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भी देते हुए इस पर हस्तक्षेप का प्रयास किया जायेगा ताकि मजदूर हित में सशक्त कदम उठाया जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मिश्रा संग्राम ने कहा कि जनपद में उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण व पोषित करने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण आयेदिन मजदूर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। बैठक में ओमप्रकाश अम्बर, छोटू तिवारी, नागेंद्र प्रताप चौहान, रवि बग्गा, सुनील जायसवाल, जय शुक्ला, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, निठुरी प्रसाद, लक्ष्मण गिरि, मुन्ना ¨सह, राम अवध पांडे, मोहम्मद आसिफ, अभिनेश प्रताप ¨सह, कृष्णा रावत गुजरी देवी, बसंती देवी, रामराजी देवी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन राजकुमार यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी