रंगोली में कुसुम और संजीव रहे प्रथम

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) ओबरा पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता पर जनपदीय कार्यक्रम के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:22 PM (IST)
रंगोली में कुसुम और संजीव रहे प्रथम
रंगोली में कुसुम और संजीव रहे प्रथम

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता पर जनपदीय कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, चार्ट, पोस्टर, स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन स्वीप कोआर्डिनेटर डा. महीप कुमार के संयोजन में कराया गया। जिसमें जनपद के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने किया। सबसे पहले रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुसुम सिंह पटेल व संजीव शाह की टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि हर्षिता श्रेया व आंचल की टीम द्वितीय एवं रुचि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गर्ग व कुमकुम कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, कुमारी रूमी व रुचि कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा नितेश कुमार व शबनम निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता मे आशा ने प्रथम स्थान, प्रज्ञा मिश्रा व कुसुम सिंह पटेल ने द्वितीय स्थान तथा शिवानी सिंह व साक्षी गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में गरिमा सिंह व शिवानी सिंह ने प्रथम स्थान, साक्षी गर्ग व शबनम निशा ने द्वितीय स्थान तथा संजना केसरी, खुशबू निशा, रुचि कुमारी, हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. संतोष कुमार सैनी, डा. राजेश प्रसाद, डा. रंजीत सिंह, डा. नीरज सिंह व कुमारी वैशाली शुक्ला शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी