एकल में कृति व ग्रुप में शहीद भगत सिंह ने मारी बाजी

राष्ट्रीय सद्भावना समिति की तरफ से पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मंगलवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूब धमाल मचाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:45 PM (IST)
एकल में कृति व ग्रुप में शहीद भगत सिंह ने मारी बाजी
एकल में कृति व ग्रुप में शहीद भगत सिंह ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : राष्ट्रीय सद्भावना समिति की तरफ से पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मंगलवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूब धमाल मचाया। करीब पांच दर्जन बच्चों ने एकल एवं एक दर्जन ग्रुप डांस टीम ने देशभक्ति, लोकनृत्य एवं क्लासिकल डांस में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किए। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट व इनामों की बौछार से प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन होता रहा। इस प्रतियोगिता के एकल में स्थान कृति गुप्ता ने अर्जित किया, कितु प्रथम पुरस्कार के रूप में एलसीडी टीवी समान अंक प्राप्त करने वाली अंजली कुंदन को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार रेंजर साइकिल अक्षत अग्रहरि एवं तृतीय पुरस्कार मिक्सर एवं चमचमाती शील्ड आयुषी रावत को प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्रुप डांस में शहीद भगत सिंह ग्रुप को प्रथम पुरस्कार, हिदुस्तान मेरी जान ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार एवं एक्स वन एक्स ग्रुप को तृतीय पुरस्कार के रूप में नगदी के साथ चमचमाती शील्ड प्रदान किया गया। इसी तरह जूनियर ग्रुप वर्ग में राक स्टार, साजिया खां एवं जुबि सूफी को क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि विधायक हरीराम चेरो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति पर आधारित इस कार्यक्रम में देश की संस्कृति झलकती है। उन्होंने नन्हे-मुन्हें बच्चों की प्रतिभा पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी और बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह के जरिये कई विशिष्ट जनों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कमल कानू, मुख्य संरक्षक कमलेश मोहन, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव जितेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी