लक्ष्य का 76 फीसद हुआ कोरोना टीकाकरण

कोविड-19 सबहेड .. 1386228 के सापेक्ष अब तक 1005477 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन क्रासर - 808756 लोगों को प्रथम डोज तो 196721 लोगों को टीके का लगा दूसरा डोज - म्योरपुर ब्लाक में सबसे अधिक 224608 तो वहीं नगवां में सबसे कम टीकाकरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:56 PM (IST)
लक्ष्य का 76 फीसद हुआ कोरोना टीकाकरण
लक्ष्य का 76 फीसद हुआ कोरोना टीकाकरण

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेजी पकड़ी हुई है। 13 लाख 86 हजार 228 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक दस लाख 5477 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 76 फीसद है। जिसमें आठ लाख आठ हजार 756 को प्रथम डोज व वहीं एक लाख 96 हजार 721 को दूसरी डोज लगाई गई है। दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। म्योरपुर ब्लाक में सबसे अधिक दो लाख 24 हजार 608 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है, जबकि नगवां में सबसे कम 49 हजार 693 का टीकाकरण हुआ है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. नेम सिंह ने बताया कि टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए समय-समय पर वृहद अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा ब्लाकवार निगरानी किया जा रहा है, जहां पर टीकाकरण की रफ्तार कम है वहां पर टीक को सक्रिय करके निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना टीका के दूसरे डोज को लेकर भी सक्रियता दिखाई जा रही है। 18 से 44 आयु वर्ग के सबसे अधिक

स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के 906034 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके क्रम में 19 अक्टूबर तक पांच लाख 84 हजार 478 का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 494566 व 89912 दूसरी डोज लगाया गया है। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के चार लाख 61 हजार 165 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अभी तक तीन लाख 92 हजार 672 का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 296829 व 95843 को दूसरा डोज लगाया गया है। ब्लाकवार आंकड़ा ..

ब्लाक निर्धारित लक्ष्य लगा टीका

1- राब‌र्ट्सगंज 247001 205477

2- घोरावल 211437 168190

3- चतरा 78144 64290

4- नगवां 71712 49693

5- चोपन 263700 158672

6- दुद्धी 125333 83899

7- म्योरपुर 313077 224608

8- बभनी 75824 50648

chat bot
आपका साथी