2022 में प्रदेश से समाप्त होगा जंगलराज

जागरण संवाददाता सोनभद्र उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 से जंगलराज का खात्मा होगा। कारण कि एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:33 PM (IST)
2022 में प्रदेश से समाप्त होगा जंगलराज
2022 में प्रदेश से समाप्त होगा जंगलराज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 से जंगलराज का खात्मा होगा। कारण कि एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। प्रदेश की जनता सपा व भाजपा की सरकार को देख चुकी है, उन्हें समझ में आ गया है कि उनके हित में कौन काम करता है। भाजपा के गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। दो वक्त की रोटी के लिए लोग तरस रहे हैं। दलित व पिछड़ों के साथ जो अन्याय हो रहा है इसका संपूर्ण समाधान सिर्फ बसपा शासनकाल में ही हो पाएगा।

यह बातें शनिवार को सदर ब्लाक के मुंसही स्थित कांशीराम महाविद्यालय में बसपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कही। कहा कि समाज का हर तबका सपा व भाजपा के गलत नीतियों से परेशान हो उठा है। उन्हें यह बात समझ में आ गई है कि सर्व समाज का भला अगर किसी सरकार में है तो वह सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की सरकार में। प्रदेश में व्याप्त जंगलराज से मुक्ति का समय आ गया है। बसपा के कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ क्षेत्र में जाएं और मायावती के शासनकाल में हुए कार्यों की जानकारी उन्हे दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि कानून का राज होने का दावा करने वालों की सरकार में आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह समझाना कि वह जब जनता के बीच में जाएं तो उन्हे क्या करना व कहना है। इसके पूर्व जनपद आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माल्यार्पण कराकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह गोंड़, सत्यनारायण जैसल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पन्नालाल भारती, बी सागर, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, इंद्रदेव सिंह, आशुतोष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, प्रतिमा पटेल, देवीशरण भारती, सुभाष चंद्र खरवार, राजू गुप्ता, मुन्ना लाल, उमेश कुशवाहा, मनोज सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी