आधी लाइन चालू कराकर गायब हुए जेई, ग्रामीणों में आक्रोश

बिजली विभाग के अवर अभियंताओं की लापरवाही के चलते पीलीकोठी फीडर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। देर शाम दूसरे क्षेत्र से आपूर्ति चालू कराने आए नगर के दो जेई फाल्ट खोजने की बजाय कर्मचारियों पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाते हुए उनपर मुकदमा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:58 PM (IST)
आधी लाइन चालू कराकर गायब हुए जेई, ग्रामीणों में आक्रोश
आधी लाइन चालू कराकर गायब हुए जेई, ग्रामीणों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बिजली विभाग के अवर अभियंताओं की लापरवाही के चलते पीलीकोठी फीडर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। देर शाम दूसरे क्षेत्र से आपूर्ति चालू कराने आए नगर के दो जेई फाल्ट खोजने की बजाय कर्मचारियों पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाते हुए उनपर मुकदमा दर्ज करने की बात करने लगे। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि रात 12 बजे जेई आधी लाइन चालू कराकर गायब हो गए। यहीं नहीं, पावर हाउस पर फोन कर दिया कि कर्मचारियों को शटडाउन मत देना। यह देख ग्रामीण नाराज हो गए और एक उच्चाधिकारी से शिकायत की तो उन्होंने पावर हाउस पर फोन कर शट डाउन दिलवाकर रात करीब दो बजे आपूर्ति चालू कराई।

जंगीरोड से संबंधित पीलीकोठी फीडर की लाइन रविवार को किसी स्थान पर फाल्ट होने के कारण दोपहर दो बजे बंद हो गई। जानकारी होने पर उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी फाल्ट को खोजने में जुट गए। देर शाम तक जगह जगह का जंफर खोलकर आपूर्ति चालू कराने लगे। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारी को हुई तो कर्मचारियों से वहां मौजूद अधिकारियों के बारे में पूछा। इस पर बताया कि क्षेत्रीय जेई छुट्टी पर हैं। वही लोग काम कर रहे हैं। इसपर अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने नगर के जेई रामसिंह व विनय चौरसिया को आपूर्ति ठीक कराने के लिए भेजा। दोनों जेई आए लेकिन वे केवल कर्मचारियों पर धौंस जमाते दिखे। रात करीब दस बजे नगर के बरौधा पुलिस चौकी तक आपूर्ति चालू करने में सफलता मिली। लगभग 11 बजे भरूहना चौराहे के पास तक आपूर्ति चालू करा दी। इसके बाद फिर फाल्ट खोजने निकल गए। दोनों जेई फाल्ट खोजने की बजाय अपने ही विभाग के क्षेत्रीय एसडीओ व जेई पर आरोप लगाया कि वे कर्मचारियों से काम नहीं ले पा रहे हैं। वे लोग अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को दिनभर दौड़ाते रहते हैं। जो नेतागिरी करता है उस पर मुकदमा करा देते हैं। फिलहाल रात 12 बजे भरूहना आटो एजेंसी के पास जंफर खोलवाकर दोनों गायब हो गए जिससे आधे मोहल्ले के लोग अंधेरे में ही रहे। ग्रामीणों ने एसी और अधिशासी अभियंता को फोन कर मामले से अवगत कराया तो उन्होंने पावर हाउस से शटडाउन दिलवाया। कर्मचारियों ने बारीपुर में फाल्ट मिलने पर सटे हुए तारों को अलग कर पूरी आपूर्ति चालू कर दी।

मामले की जानकारी हुई है। जेई को चेताया गया है। दोबारा लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।

वीके पांडेय, अधीक्षण अभियंता नगर

chat bot
आपका साथी