बार्डर पर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जासं विढमगंज(सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने मंगलवार की शाम विढमगंज थाने का निरीक्षण करने के बाद झारखंड राज्य से लगे जिले की सीमा को भी देखा। उन्होंने बॉर्डर पर नक्सल गतिविधियों का भी जायजा लेते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 07:20 PM (IST)
बार्डर पर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
बार्डर पर सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जासं, विढमगंज (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने मंगलवार की शाम विढमगंज थाने का निरीक्षण करने के बाद झारखंड राज्य से लगे जिले की सीमा को भी देखा। उन्होंने बॉर्डर पर नक्सल गतिविधियों का भी जायजा लेते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। एसपी दोपहर बाद तीन बजे विढमगंज थाने पहुंचे। अभिलेख, शास्त्रागार, पीएसी कैंप, पोस्ट, संतरी पोस्ट व आवास व पानी व्यवस्था की हकीकत जानने के बाद वे विढमगंज से सटे झारखंड बार्डर भी गए। बार्डर के इलाके में पूरी तरह से मुस्तैद व पैनी नजर रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने थानाध्यक्ष विढमगंज को बाजार व गांव में आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को सीमा में न घुसने व उन्हें गिरफ्तार करने की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी