अपनी होली अपने घर मनाने पर जोर

जासं अनपरा (सोनभद्र) मंगलवार की सुबह 11 बजे सिगरौली जनपद की मोरवा बाजार में अचानक पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 06:14 PM (IST)
अपनी होली अपने घर मनाने पर जोर
अपनी होली अपने घर मनाने पर जोर

जासं, अनपरा (सोनभद्र): मंगलवार की सुबह 11 बजे सिगरौली जनपद की मोरवा बाजार में अचानक पुलिस के कई वाहनों का सायरन बजने से लोग सकते में आ गए। मौका था कोरोना के दूसरे चरण में लोगों को आगाह करने का।

बस स्टैंड, सब्जी मंडल, यूबीआइ रोड, पुराना बाजार, एलआइसी चौराहा पर एसडीओपी राजीव पाठक व मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी लाव-लश्कर के साथ सायरन बजाते हुए लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक करते नजर आए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे एवं शाम सात बजे सायरन बजाकर सभी लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरुक किया जाए।

इस मुहिम के तहत प्रशासन ने सुबह-शाम पूरे क्षेत्र में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया। राहगीरों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान में भीड़ न लगने देने का सुझाव दिया। बैंक कर्मियों को शारीरिक दूरी व बगैर मास्क पहने ग्राहकों को बैंक में प्रवेश करने पर वर्जित का निर्देश दिया। लोगों को अपनी होली अपने घर मनाने पर जोर दिया गया। नगर निगम के अधिकारी सभी प्रमुख जगहों पर मास्क वितरण कर नियमों का पालन करने का सुझाव दिया।

chat bot
आपका साथी