शत-प्रतिशत मतदान से ही बदलेगी देश की तस्वीर

मतदाता अभियान के तहत उरमौरा स्थित डायट परिसर में मंगलवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। छात्राओं ने कहा कि मतदाता जागरुकता हमारे देश के भविष्य के लिए अति आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:22 PM (IST)
शत-प्रतिशत मतदान से ही बदलेगी देश की तस्वीर
शत-प्रतिशत मतदान से ही बदलेगी देश की तस्वीर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उरमौरा स्थित डायट परिसर में मंगलवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। छात्राओं ने कहा कि मतदाता जागरूकता हमारे देश के भविष्य के लिए अति आवश्यक है। हम जागरूक होंगे तो हमारे देश की तस्वीर बदलेगी और देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। हमें किसी लालच में न आकर देश के लिए एक सही नेता का चुनाव करना चाहिए, तभी हमारे देश व समाज का विकास संभव हो सकेगा। हमारे एक-एक वोट की कीमत है। हम अपने मत का दान करते वक्त संजीदा रहें कि कहीं हम गलत नेता का चयन तो नहीं कर रहे हैं।

प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां पर जनता का शासन चलता है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे व्यक्ति अपने विचारों की दूसरों से सहमति और असहमति दिखा सकता है। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत कीमती है। एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकता है। मतदान जाति या धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। मतदाताओं को यह जानना जरुरी है कि उसके मत से ही देश और राज्य के साथ ही गांव की सरकारें बनती हैं। इस मौके पर मनोहर प्रसाद, दिल मुहम्मद, अमर सिंह, रामकिशुन, अनिल कुमार, दीपमाला वर्मा, नीरज शर्मा, सीमा, शीला, निष्ठा, वंदना, ज्योति, प्रियंका, आरती आदि प्रशिक्षु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी