राष्ट्रपति के आगमन तक सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता

बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के मौके पर 29 नवंबर को सेवा कुंज आश्रम बभनी में वनवासी समागम का आयोजन किया जाना है। इसमें आस-पास के कुल पांच राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी व अन्य जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ गोविद रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। इतने बड़े कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड निर्माण सड़क आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग भी पूरी तैयारी मुकम्मल करने में जुटा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि अंतरराज्जीय सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:47 PM (IST)
राष्ट्रपति के आगमन तक सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता
राष्ट्रपति के आगमन तक सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के आयोजन के क्रम में 29 नवंबर को सेवा कुंज आश्रम बभनी में वनवासी समागम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

दरअसल, समागम में आस-पास के कुल पांच राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी व अन्य जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ गोविद रहेंगे। इतने बड़े कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड निर्माण, सड़क आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी थाना प्रभारियों से उनके इलाके की गतिविधियों के बारे में पूछा। इसके बाद जरूरी निर्देश दिए। कहा कि बभनी में राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। इस लिए सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पड़ोसी राज्यों में हो रही नक्सली घटनाओं के दृष्टिगत जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार कांबिग करें। सोनभद्र जिला नक्सल प्रभावित है इस लिए बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ व एमपी की सीमाओं पर सघन नजर रखें।

बैठक में कुछ थानों से आए प्रभारियों द्वारा सही जवाब न देने पर एसपी ने नाराजगी जताया और आगे की मीटिग में आने के दौरान तैयारी के साथ आने के लिए कहा। बैठक में एएसपी ओपी सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी, सभी सीओ, एसएचओ, पीएसी व सीआरपीएफ के लोग मौजूद थे। मीरजापुर, चंदौली के भी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी