सुरक्षा में लगे जवानों का बढ़ाया उत्साह

झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कोरोना वायरस के भय के बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों का मंगलवार को हिडालको जन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम देकर व फूल वर्षा कर उत्साह बढ़ाया। ब्लॉक संयोजक दिनेश प्रसाद यादव व सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2020 04:41 PM (IST)
सुरक्षा में लगे जवानों का बढ़ाया उत्साह
सुरक्षा में लगे जवानों का बढ़ाया उत्साह

जासं, विढमगंज (सोनभद्र) : झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कोरोना वायरस के भय के बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों का मंगलवार को हिडाल्को जन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम देकर व फूल वर्षा कर उत्साह बढ़ाया। ब्लॉक संयोजक दिनेश प्रसाद यादव व सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में सुभाष तिराहे पर सम्मानित किया गया। विढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व एसआइ रवींद्र प्रसाद ने कहा कि हम सभी कोरोना रूपी महामारी के गवाह बन रहे हैं। संयम और सहयोग से ही कोरोना से मुक्ति हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करे और अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहे। झारखंड से लगे विढमगंज सीमा पर तैनात मजिस्ट्रेट विजेंद्र श्रीवास्तव के साथ-साथ जवानों का भी हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर सोमारू सिंह गौड़, अशर्फी सिंह गौड़, अविनाथ यादव, संजय यादव, हीरालाल यादव, रमेशचंद्र एडवोकेट, प्रेमचंद वर्मा, सुमन कुमार गुप्ता, रामदास कुशवाहा, रामआशीष यादव, राकेश केसरी, अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, विमल यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी