चित्र .13. सही परिणाम नहीं मिलने पर होगी आर-पार की लड़ाई

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) सोमवार को ओबरा पहुंचे राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल ने अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। प्रदेश व्यापी दौरे पर निकले केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण अवर अभियंता संवर्ग आंदोलन को मजबूर हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST)
चित्र .13. सही परिणाम नहीं मिलने पर होगी आर-पार की लड़ाई
चित्र .13. सही परिणाम नहीं मिलने पर होगी आर-पार की लड़ाई

ऊर्जा मंत्री से उम्मीदें

-राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे ओबरा

- जीबी पटेल ने अवर अभियंताओं से कहा, बड़े आंदोलन के लिए रहें तैयार

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : सोमवार को ओबरा पहुंचे राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल ने अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। प्रदेश व्यापी दौरे पर निकले केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण अवर अभियंता संवर्ग आंदोलन को मजबूर हुआ है। अगर आगामी 24 अक्टूबर तक 18 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर सकारात्मक परिणाम नहीं सामने आया तो इस बार आरपार की लड़ाई होगी। बताया कि बीते 15 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री द्वारा संगठन के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता में सकारात्मक कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर ही 24 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष ने ऊर्जा प्रबंधन से हुई वार्ता की जानकारी सांझा की। गौरतलब है कि इन 10 दिनो में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश के नेतृत्व में दो टीमें प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं परियोजनाओं का दौरा कर रही हैं। ओबरा दौरे पर आई टीम में केंद्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पीके सिंह, केंद्रीय संगठन सचिव लोकपति तिवारी, अरविद त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष (उत्पादन निगम) राधे गोविद सिंह, केंद्रीय संचालन समिति सदस्य अभिषेक यादव शामिल रहे। केंद्रीय अध्यक्ष सहित पूरी टीम का ओबरा शाखा ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय कार्यालय में हुई सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने एवं संचालन ओपी पाल ने किया। सभा में कुमार कमलेश, अजय सिंह, अरुण चौरसिया, अंकित कुमार, दिनेश सिंह, कुलदीप नरायन, पंकज गुप्ता, किरण सिंह, नीरज यादव, अशरफ, सहित भारी संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी