रंगोली से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रिहंद परियोजना के सुरक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा माह के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने औद्योगिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा से संबंधित रंगोली डिजाइन व कला तैयार कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:36 PM (IST)
रंगोली से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
रंगोली से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : रिहंद परियोजना के सुरक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा माह के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने औद्योगिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा से संबंधित रंगोली डिजाइन व कला तैयार कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संयोजन एसके पांडेय ने किया। सड़क सुरक्षा की थीम पर रंगोली की भरमार रही। प्रतिभागी रैना मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा तो प्लांट के कर्मियों एवं गृह सुरक्षा महिलाओं तक ही सीमित है लेकिन सड़क सुरक्षा की जागरूकता सभी लोगों के लिए आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा थीम को ही प्राथमिकता दी गई है।

chat bot
आपका साथी