प्रधानाध्यापक, शिक्षक की कुर्सी पर बैठकर खिले छात्राओं के चेहरे

जागरण संवाददाता विढमगंज (सोनभद्र) दुद्धी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित कन्या उच विद्यालय व इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति फेज तीन के तहत एक छात्रा को विद्यालय का हेड मास्टर बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:26 PM (IST)
प्रधानाध्यापक, शिक्षक की कुर्सी पर बैठकर खिले छात्राओं के चेहरे
प्रधानाध्यापक, शिक्षक की कुर्सी पर बैठकर खिले छात्राओं के चेहरे

जागरण संवाददाता, विढमगंज (सोनभद्र) : दुद्धी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित कन्या उच्च विद्यालय व इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति फेज तीन के तहत एक छात्रा को विद्यालय का हेड मास्टर बनाया गया। इसके अलावा अन्य छात्राओं को अध्यापिका बनाया गया। छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को इसके जरिए निखारने का प्रयास किया गया। सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की आत्म शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी दी गई। छात्राओं ने अपने स्कूल का संचालन किया। छात्राओं ने हेड मास्टर के साथ शिक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई। हेड मास्टर की कुर्सी व अध्यापिकाओं की कुर्सी पर बैठकर छात्राओं के चेहरे पर एक अलग ही चमक व मुस्कान दिख रही थी। बुटबेढवा ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित कंपोजिट स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा रविता कुमारी को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने पदभार ग्रहण कराया। अन्य विभागों के लिए अंशु कुमारी, सिमरन कुमारी, नूरी कुमारी, मधु कुमारी, खुशबू कुमारी, सुप्रिया कुमारी और गुंजा कुमारी को शिक्षक के पद पर पदभार ग्रहण कराया गया। सभी छात्राओं को विद्यालय के गतिविधियों से परिचित कराते हुए विद्यालय में मौजूद अभिलेखों के बारे में जानकारी प्रधानाध्यापक द्वारा दी गई। सभी छात्राओं को विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं कैप पहना कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्राओं में उत्साह का संचार होगा। साथ ही भविष्य में कुछ अच्छा करने की भी उन्हें प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर शालिनी कुमारी, श्वेता जायसवाल, पद्मावती देवी, अनुराग तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी