लंकापति रावण के वध से तीनों लोक में छाई खुशियां

जागरण संवाददाता सोनभद्र राब‌र्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न पा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:51 PM (IST)
लंकापति रावण के वध से तीनों लोक में छाई खुशियां
लंकापति रावण के वध से तीनों लोक में छाई खुशियां

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार को रावण वध की कथा सुनाई गई। महायज्ञ कोविड-19 के उन्मूलन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रीराम द्वारा दशानन के वध की कथा का वाचन हुआ। मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने बताया कि भगवान श्रीराम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े। वह बाण ऐसे चले मानो कालसर्प हों और इन बाणों ने दशानन की नाभि के अमृत कुंड को सोखा और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा। यह ²श्य देखकर देवता-मुनि, किन्नर, व गंधर्व समूह में भगवान श्रीराम पर फूल बरसाने लगे। इस भव्य, मनोरम कथामृत को सुनकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्रीराम की जय हो का गगनभेदी उद्घोष किया। इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक आनंद उठाया। इस आनंदमई बेला में भगवान श्रीराम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा की और राम-रावण संवाद का वाचन बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत हुआ। कथावाचक हेमंत त्रिपाठी ने लंकाकांड के विभिन्न प्रसंगों में हनुमान का लंका प्रस्थान, सुरसा राक्षसी का वध, लंका वर्णन, लंकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना आदि प्रमुख रहे। इसमें हेमंत त्रिपाठी, सुशील पाठक, दीपक कुमार केसरवानी, अजय शुक्ला, शिशु त्रिपाठी, मन्नू पांडे, सुधाकर द्विवेदी, चंदन चौबे, महेश चंद्र द्विवेदी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी