संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राब‌र्ट्सगंज नगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सोमवार को स्वच्छ सोनभद्र-स्वस्थ सोनभद्र विषय पर रैली निकाली गई। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:18 PM (IST)
संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली
संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राब‌र्ट्सगंज नगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सोमवार को 'स्वच्छ सोनभद्र-स्वस्थ सोनभद्र' विषय पर रैली निकाली गई। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में सफाई कर्मी अपने हाथों में झाड़ू, फावड़ा, कुदार आदि लेकर चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली सीएमओ दफ्तर में सफा के रूप में तब्दील हो गई। यहां कार्मिकों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई। सांसद ने सफाई के महत्व पर जोर देते हुए नगरवासियों से स्वच्छ जीवन शैली अपनाने की अपील की। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में इस अभियान के अंतर्गत एक से 31 मार्च तक शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरपालिका, नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती रात, कृषि, सिचाई, पशु पालन व स्वच्छ भारत मिशन विभाग के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाएगी। इसके अंतर्गत नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, नहरों की सफाई, स्वच्छता एवं संचार रोग जागरूकता संबंधी रैली, गोष्ठी के माध्यम से जनपदवासियों के मध्य स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी को इल कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ब्लाक स्तर पर चिकित्सा विभाग के समस्त ब्लाक प्रभारियों एवं अधीक्षकों को नोडल बनाया गया है। आशा बहुओं के माध्यम से घर-घर जाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह ने भी जानकारी दी।

वैनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां से संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। अधीक्षक डां. रविद्र बिद की अगुवाई में निकाली गई रैली में पोस्टर और पर्चे के द्वारा ग्रामीण जनता को जागरूक किया गया। बताया गया कि संचारी रोग के लक्षण दिखाई दे तो अस्पताल से संपर्क कर निदान कराएं। इस मौके पर यूनिसेफ के पुनीत, रोहित जितेंद्र, डा. शुभम त्रिपाठी, डा. राजकुमार रहे।

chat bot
आपका साथी