इम्युनिटी बढ़ाने का रामबाण उपाय है गिलोय

कोरोना की दूसरी लहर लोगों पर भारी पड़ रही है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है वे इस बीमारी के चंगुल में फंस रहे हैं। ऐसी तमाम जड़ी बूटियां हैं जिनके सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो सकता है। इसमें गिलोय काफी असरदार साबित हो सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:53 PM (IST)
इम्युनिटी बढ़ाने का रामबाण उपाय है गिलोय
इम्युनिटी बढ़ाने का रामबाण उपाय है गिलोय

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना की दूसरी लहर लोगों पर भारी पड़ रही है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है वे इस बीमारी के चंगुल में फंस रहे हैं। ऐसी तमाम जड़ी बूटियां हैं, जिनके सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो सकता है। इसमें गिलोय काफी असरदार साबित हो सकती है। जिला अस्पताल परिसर में स्थित आयुष चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने गिलोय की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कई बीमारियों को जड़ से करती है खत्म

डा. विनोद ने बताया कि गिलोय कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की शक्ति रखती है। इससे अस्थमा, गठिया और डायबिटीज जैसे रोगों को भी कंट्रोल किया जा सकता है। गिलोय इम्युनिटी पावर बढ़ाने का सबसे आसान और असरकारी उपाय है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस जड़ी बूटी से इम्युनिटी पावर बढ़ता है। अगर व्यक्ति की इम्युनिटी पावर ही बढ़ जाए तो उसे अपने आप ही कई बीमारियों से सुरक्षा कवच प्राप्त हो जाता है। किसी को बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी रहती है या जल्दी बुखार पकड़ लेता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए गिलोय से अचूक औषधि और कोई नहीं है। गिलोय का रस पीने से कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है जो कि फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को स्वस्थ एवं बीमारियों से दूर रखते हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्युनिटी पावर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है और गिलोय इसका सबसे आसान एवं असरकारी तरीका है। इसमें बुखाररोधी गुण होते हैं और डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी जानलेवा बीमारियों के लक्षणों को कम करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। पाचन में सुधार लाने में भी गिलोय बहुत लाभकारी होता है। कब्ज से राहत पाने के लिए भी गिलोय का सेवन किया जा सकता है। कब्ज की समस्या तो करें सेवन

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप गिलोय के रस का सेवन कर सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ गिलोय डायबिटीज का भी इलाज करती है। गिलोय का जूस ब्लड शुगर के उच्च स्तर को कम करने में मदद करता है।

chat bot
आपका साथी