पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

लीड--सबहेड.. - करवा चौथ की पूर्व संध्या पर जमकर हुई खरीदारी बाजारों में रही रौनक क्रासर..उत्साह - फल व पूजन सामग्री के दुकानों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़ - सुहागिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर पूजन-अर्चन कर दीर्घायु की करेंगी कामना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:33 PM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पति के दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाएं रविवार यानि आज रखेंगी। इस दिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर पूजन अर्चन करके पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके बाद पति का दर्शन करने के बाद ही जल का ग्रहण करेंगी। महिलाएं अपने-अपने तरीके से यह पर्व मनाती हैं। इसकी पूर्व संध्या पर शनिवार को महिलाओं ने बाजार में करवा, फल-फूल व पूजन सामग्री का सामान खरीदा। करवा चौथ के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। सुहागिन महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन के सामग्री की खरीददारी की। सराफा की दुकानों सहित साड़ी की भी जमकर खरीदारी की गई। इसके चलते देर रात तक बाजार गुलजार रहे। राब‌र्ट्सगंज नगर समेत सभी बाजारों में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। फल-फूल, माला के साथ ही चूड़ी, बिदी, कंगन, सिदूर सहित अन्य सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री के साथ ही चलनी, मिट्टी और पीतल के करवा सहित पूजा के लिए उपयोग में आने वाले अन्य सामानों की काफी खरीदारी की गई। दिनभर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। सुहागिन महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी सामानों की खरीदारी की। शीतला मंदिर, धर्मशाला चौक समेत आसपास स्थित सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकान पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। साथ ही सराफा की दुकानों पर भी आभूषण खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की साड़ियों की खरीदारी की। पर्व के चलते फल और फूल के दामों में काफी वृद्धि हो गई थी। बावजूद इसके खरीदारी में कोई कमी देखने को नहीं मिली। करवा चौथ पर गुलजार रहा बाजार

जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार की देर शाम तक ऊर्जांचल के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सबसे ज्यादा भीड़ साड़ी व श्रृंगार की दुकानों पर रही। आभूषण की दुकानों पर भी ग्राहक जमे रहे। दुकानदारों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से धंधा चौपट हो गया था, लेकिन अब बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाओं की मानें तो रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसलिए दिन में खरीदारी नहीं की जा सकती। शाम को संजने-संवरने व पूजा का दौर चलेगा। ऐसे में शनिवार को ही सभी सामग्री की खरीदारी की जा रही है। उनका कहना था कि गत वर्षों के सापेक्ष इस वर्ष सभी सामानों पर 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। मंहगाई के कारण बहुत सीमित खरीदारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी