सिलेंडर में लिकेज से लगी आग, विवाहिता झुलसी

जासं रामगढ़ (सोनभद्र) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता झुलस गई। परिजनों का कहना है कि दूध गर्म करते समय आग लगने से बबीता गिरी (25) पत्नी बलिराम झुलसी है। शनिवार की शाम चार बजे बबीता रसोई गैस चूल्हे को दूध गरम करने के लिए आन की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:54 PM (IST)
सिलेंडर में लिकेज से लगी आग, विवाहिता झुलसी
सिलेंडर में लिकेज से लगी आग, विवाहिता झुलसी

जागरण संवाददाता, रामगढ़ (सोनभद्र) : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता झुलस गई। परिजनों का कहना है कि दूध गर्म करते समय आग लगने से बबीता गिरी (25) पत्नी बलिराम झुलसी हैं। शनिवार की शाम चार बजे बबीता रसोई गैस चूल्हे को दूध गरम करने के लिए आन की। जैसे ही माचिस की तीली जलाई सिलेंडर में लिकेज के कारण रेगुलेटर के पास आग लग गई। साड़ी में आग पकड़ते ही वह चीख पड़ीं। परिवार के लोग उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और आग से घिरी बबीता को बचाने में कामयाब रहे। परिवार के लोग उन्हें प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए राब‌र्ट्सगंज की तरफ ले गए। बबीता का हालत गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी