सांसद पर तत्काल दर्ज की जाए एफआइआर

- पत्रकार वार्ता -राज्यसभा सदस्य ने केंद्र व राज्य सरकार को बढ़ती मंहगाई पर कोसा - प्रमोद तिवारी ने भाजपा को बताया सवर्ण समाज का विरोधी दल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:26 PM (IST)
सांसद पर तत्काल दर्ज की जाए एफआइआर
सांसद पर तत्काल दर्ज की जाए एफआइआर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सवर्ण समाज पर सांसद पकौड़ी लाल कोल के बयान को लेकर उनके ऊपर तत्काल एफआइआर दर्ज की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस इसे लेकर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। सवर्ण समाज की सबसे अधिक उपेक्षा अगर किसी राजनीतिक दल में है तो वह है भाजपा। कांग्रेस सभी समाज को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यह बातें सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कही। कहा कि प्रदेश की जनता कमर तोड़ महंगाई से जूझ रही है। आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी ने 47 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसी सरकार से प्रदेश की जनता आजादी चाहती है। श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा की है कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट उन्हें देंगी। सरकार बनते ही इंटर पास छात्रओं को स्मार्टफोन व स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देंगी, ताकि वह जागरूक व सुरक्षित रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रियंका गांधी की आठ प्रतिज्ञा को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 25 सौ रुपये कुंतल की दर से किसानों का गेहूं व धान खरीदा जाएगा। बताया कि बिजली का बिल आधा लेने के साथ ही कोरोना काल का पूरा बिल माफ किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बाजीराव खड़े, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, कमलेश ओझा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी