अपने पीछे समाजवाद की विरासत छोड़ गए डा. लोहिया

जागरण संवाददाता सोनभद्र समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को समाजवादी चितक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर मनाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:23 PM (IST)
अपने पीछे समाजवाद की विरासत छोड़ गए डा. लोहिया
अपने पीछे समाजवाद की विरासत छोड़ गए डा. लोहिया

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को समाजवादी चितक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर मनाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था। लोहिया एक गरीब परिवार में जन्म लिए थे। समाजवाद के इस महान चितक का निधन 12 अक्टूबर 1967 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ, कितु वे अपने पीछे समाजवाद की जो विरासत छोड़ गए हैं उससे आज भारत में समाजवादी आंदोलन को नया आयाम मिल रहा है। लोहिया जी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया हमेशा गरीबों किसानों नौजवानों के हितैषी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा गरीबों का मदद करने का काम किया। उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सोनभद्र के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य किए। पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने भी उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महासचिव सईद कुरैशी ने किया। इस मौके पर अनिल प्रधान, निर्मल यादव, श्रीनारायण कुशवाहा, सूरज चौरसिया, प्रमोद यादव, राजेश विश्वकर्मा, राम प्रसाद यादव, मनीष त्रिपाठी, राजेश यादव, कृष्णा पंडित, दीपक यादव, बुद्धि नारायण यादव, अजीत कुशवाहा, सोनू यादव, लल्लू भारती, कृपाशंकर चौहान, अंबुज सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी