धान खरीद की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान

धान खरीद की मांग को लेकर राब‌र्ट्सगंज स्थित मंडी समिति पर शनिवार को किसान धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन उन्हें धान खरीद को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:17 PM (IST)
धान खरीद की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान
धान खरीद की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: धान खरीद की मांग को लेकर राब‌र्ट्सगंज स्थित मंडी समिति पर शनिवार को किसान धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन उन्हें धान खरीद को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। किसान राममूरत, नंदलाल सिंह, कमलेश सिंह ने बताया कि दो महीने पहले केंद्र प्रभारी ने खुद धान केंद्र पर ऊपज खरीदने के लिए बुलाया था। टोकन नंबर भी दिया गया, लेकिन आज तक धान की खरीद नहीं की जा सकी। हद तो तब हो गई जब 15 फरवरी के बाद खरीद केंद्र प्रभारी केंद्र पर एक भी बार नहीं आए।

आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी मौके पर आए तो नहीं लेकिन कागजों पर धान खरीद बदस्तूर जारी रहा। किसान जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह पांच नवंबर से क्रय केंद्र पर अपनी ऊपज बेचने के लिए खड़े हैं। समय व नियमानुसार धान खरीद की गई होती तो आज यह समस्या पैदा न होती। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पूर्वांचल नव निर्माण मंच अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा व्यापक रूप से धांधली की गई है, जिसके कारण वास्तविक किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका। इस पूरे मामले की जांच उच्च स्तर पर होनी चाहिए। धरने पर राम दुलारे विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, कैलाश पटेल, लक्ष्मी नारायण पांडेय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी