बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:34 AM (IST)
बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि विद्युत मूल्य को पहले भी बढ़ाया गया था। अब एक साथ 15 फीसद बढ़ा दिया गया है। किसान पहले से ही महंगाई से परेशान हैं। उसके उपज को कम दाम मिलता है। खेती में उपयोग होने वाले खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र, पढ़ाई, लिखाई, दवाई सभी के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में यह मूल्य वृद्धि अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में इसे शीघ्र वापस लिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभूषण पांडेय, फूलचंद्र सिंह पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, सदानंद सिंह, अनमोल सिंह, रणजीत सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी