झमाझम बारिश होने से नर्सरी डालने में जुटे किसान

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार की दोपहर बाद झमाझम ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:58 PM (IST)
झमाझम बारिश होने से नर्सरी डालने में जुटे किसान
झमाझम बारिश होने से नर्सरी डालने में जुटे किसान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद किसान धान की नर्सरी डालते हुए देखे गए। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 23 जून यानी आज छिटपुट बारिश के बाद 27 जून तक बारिश की संभावना नहीं है।

जनपद में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने के बाद दो दिनों तक आसमान में बादल तो थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को थोड़ी राहत हुई। लेकिन इस बीच उमस होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी बीच दोपहर बाद दो बजे अचानक मौसम परिवर्तन होने से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। किसान अपने खेती बारी के कार्य में जुट गए।

रामगढ़ : चतरा क्षेत्र में बारिश के चलते किसान धान की नर्सरी खेतों में डालने हेतु खेत की जुताई कर बीज डालने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बार मौसम को देखते मानसून सही समय पर आने पर किसान काफी खुश दिख रहे हैं। किसानें ने कहा कि बारिश सही हो रही इसलिए फसल की तैयारी करने में परेशानी नहीं होगी। चतरा क्षेत्र के सुभाव गांव निवासी किसान लवकुश ने बताया कि यह धान का बीज डालने का सही समय है। क्षेत्र के बरईल, चपईल, तियरा समेत अन्य गांवों में भी किसानों द्वारा खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर नर्सरी डाली जा रही है। कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि भारत मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों में आंशिक बदली रहने के साथ 23 जून को छिटपुट वर्षा होगी। बाकी 24 से 27 जून तक बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रहने के साथ गति 11 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी।

chat bot
आपका साथी