विधायक का घेराव कर किसानों ने सुनाया दुखड़ा

रामगढ़ (सोनभद्र) नगवां ब्लाक क्षेत्र जा रहे सदर विधायक भूपेश चौबे को किसानों ने रविवार को चतरा हाट शाखा पर रोक लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:13 PM (IST)
विधायक का घेराव कर किसानों ने सुनाया दुखड़ा
विधायक का घेराव कर किसानों ने सुनाया दुखड़ा

जागरण संवाददाता, रामगढ़ (सोनभद्र) : नगवां ब्लाक क्षेत्र जा रहे सदर विधायक भूपेश चौबे को किसानों ने रविवार को चतरा हाट शाखा पर रोक लिया। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के रवि प्रकाश चौबे तथा श्रीकांत त्रिपाठी ने धान खरीद को लेकर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि क्रय केंद्र पर हाईब्रिड धान के नाम पर बहुत से धान की खरीद बंद कर दी गई है। केंद्रों पर बिचौलियों का समूह हावी है। किसानों ने धान खरीद तेज कराने की मांग करते हुए केंद्र पर कांटा बढ़ाने की भी मांग की।

विधायक ने कहा कि सभी प्रकार के धान की खरीद होगी और जब तक जनपद के किसानों का धान खरीद नहीं लिया जाता खरीद जारी रहेगी। सदर विधायक ने चतरा, तेलंग हाट शाखा पर कांटा बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का भरोसा दिया। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेताओं ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के मरने की खबर रोज सुनने को मिल रही है, लेकिन सरकार किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग जायज व जरूरी है। बोले 26 जनवरी को किसान आंदोलन के सांकेतिक समर्थन में जनपद में भी ट्रैक्टर परेड निकालकर विरोध दर्ज कराने के साथ ही जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। किसानों से तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टर परेड निकालकर किसान आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर गिरीश पांडेय भी मौजूद रहे। धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : धान खरीद में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित हाटशाखा पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि किसानों की खरीद बंद कर दी गई है। हाईब्रिड धान के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तो हाईब्रिड का बीज ब्लाकों पर ऊंचे दामों पर किसानों के बीच बेचा लेकिन जब उसकी उपज लेने का समय आया तो उससे किनारा शुरू कर दिया। कई केंद्रों पर धान की खरीद पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, सूरज पटेल, विष्णु भारती, मोती कोल, हिफाजत अली, मुन्ना कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी