धान क्रय केंद्रों का किसान नेता ने जाना हाल

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय किसान संघ के नेता चंद्रभूषण पांडेय व पूर्वांचल नव निर्माण मंच।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 07:31 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों का किसान नेता ने जाना हाल
धान क्रय केंद्रों का किसान नेता ने जाना हाल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय किसान संघ के नेता चंद्रभूषण पांडेय व पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने मंगलवार को जिले के कई क्रय केंद्रों का हाल जाना। चतरा हाट शाखा पर उपस्थित किसानों ने किसान नेता को बताया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरीके से पारदर्शी नहीं है। जुगाड़ लगाकर आए किसानों की उपज को पहले ले लिया जा रहा है, जबकि हम लोग लंबे समय से यहां पर खरीद का इंतजार कर रहे हैं। किसान नेता चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि नगवां हाट शाखा पर दो कांटा लगा हुआ है, बावजूद इसके यहां पर खरीद प्रक्रिया की गति कम है। नेताद्वय ने बताया कि वैनी साधन सहकारी समिति पर बोरे के अभाव में खरीद बंद है, तो खलियारी व आमडीह साधन सहकारी समिति पर बोरे के अभाव के अलावा धान रखने के लिए भंडार गृह की समस्या है। बताया कि तीनों सहकारी समिति पर एक दिन में 100 क्विंटल भी धान की खरीद नहीं हो रही, जबकि सरकार द्वारा भंडारण के लिए निजी भवन आदि किराये पर लेकर अधिक से अधिक किसानों का धान खरीदने का आदेश दिया है। आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीद में सबसे अधिक भ्रष्टाचार यूपी एग्रो के केंद्रों पर किया जा रहा है। यूपी एग्रो के केंद्र सिर्फ कागज पर संचालित हो रहे हैं। इसकी जांच तथा निगरानी जिलाधिकारी से करने की मांग की गई। निरीक्षण के दौरान बबलू पटेल, उमाशंकर, पारस मौर्या, हनुमान साहनी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी