पूर्व सैनिक की पत्नी का जाना हाल

जासं गोविदपुर म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी आशा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:31 PM (IST)
पूर्व सैनिक की पत्नी का जाना हाल
पूर्व सैनिक की पत्नी का जाना हाल

जासं, गोविदपुर : म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी आशा यादव ने सीडीओ के निर्देश पर आपरेशन सेवा के तहद डोगरा रेजीमेंट के पूर्व सैनिक स्वर्गीय केदार नाथ दूबे की पत्नी सावित्री देवी का हाल जाना। पूर्व सैनिक की पत्नी ने बताया कि उनका हैंडपंप काफी दिन से खराब है। घर तक संपर्क मार्ग की कमी है। ग्राम विकास अधिकारी आशा यादव ने हैंडपंप मरम्मत के लिए एक दिन का समय मांगा। साथ ही घर तक सीसी रोड निर्माण कराने के लिए भी आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी