कार्यपालक संघ विध्याचल ने मनाया अभियंता दिवस

जासं अनपरा (सोनभद्र) एनटीपीसी विध्याचल में डा. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एनटीपीसी कार्यपा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM (IST)
कार्यपालक संघ विध्याचल ने मनाया अभियंता दिवस
कार्यपालक संघ विध्याचल ने मनाया अभियंता दिवस

जासं अनपरा (सोनभद्र): एनटीपीसी विध्याचल में डा. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एनटीपीसी कार्यपालक संघ विध्याचल (नीव) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक हिडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (महान) के रतन कुमार सोमानी, विशिष्ट अतिथि उप निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) सतना एवं सिगरौली क्षेत्र की नमिता तिवारी तथा कार्यकारी निदेशक विध्याचल मुनीश जौहरी को शाल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया। सोमनाथ बेरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विश्वेश्वरैया के जीवन पर आधारित वीडियो प्रस्तुत किया गया। रामसेवक जायसवाल द्वारा प्लांट पर प्रजेंटेशन दिया गया। नमिता तिवारी ने प्लांट सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। निदेशक हिडाल्को ने व्याख्यान दिया। आठ अभियंताओं को युवा अभियंता अवार्ड से तथा तीन अभियंताओं को विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सभी ने एफजीडी प्लांट का अवलोकन किया। संचालन उप महाप्रबंधक (आईटी) आलोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नींव के महासचिव अशोक कुमार यादव, अशोक कुमार कुशवाहा, सोमेस बंदोपाध्याय, विपन कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी