15 मई तक प्रत्येक शनिवार व्यापारी बंद रखेंगे अपने प्रतिष्ठान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कोरोना नियमों का पालन करते हुए राब‌र्ट्सगंज में संपन्न हुई। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार को लेकर हम सब चितित है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:20 PM (IST)
15 मई तक प्रत्येक शनिवार व्यापारी बंद रखेंगे अपने प्रतिष्ठान
15 मई तक प्रत्येक शनिवार व्यापारी बंद रखेंगे अपने प्रतिष्ठान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कोरोना नियमों का पालन करते हुए राब‌र्ट्सगंज में संपन्न हुई। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार को लेकर हम सब चितित है। खुद के साथ समाज के प्रति भी हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। इसी जिम्मेदारी के क्रम में हम लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले स्तर पर शनिवार को भी लाकडाउन करने की मांग की है।

कहा कि यह व्यवस्था पहले से ही वाराणसी में चल रही है। सोनभद्र में जिस तरह से कोरोना की रफ्तार है, उस पर रोक लगाने के लिए एकमात्र उपाय लाकडाउन ही है। शनिवार व रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से काफी हद तक आमजन की गतिविधि सीमित हो जाएगी। जिलाध्यक्ष ने यह व्यवस्था 15 मई तक चलाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया है। बताया कि हमारा संगठन अब अगले 15 मई तक हर शनिवार को सर्वसम्मति से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखेंगे। इस मौके पर राजेश बंसल, संदीप सिंह चंदेल, आनंद प्रताप जायसवाल, श्याम केशरी, बबलू केशरी, अजय केशरी, रमेश जायसवाल, आनंद गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी