18 वर्ष पूर्ण करने वालों का मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

जागरण संवाददाता सोनभद्र 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं व आम नागरिक अपने पास के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 05:53 PM (IST)
18 वर्ष पूर्ण करने वालों का मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम
18 वर्ष पूर्ण करने वालों का मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं व आम नागरिक अपने पास के बूथ पर जाकर अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपनी भागीदारी को निभायें। 13, 21 व 27 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी टीके शिबु ने उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व समस्त खण्ड विकास अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने तहसील व विकास खंड के क्षेत्रों में विशेष तिथियों पर भ्रमणशील रहकर बूथों का निरीक्षण करें। साथ ही जिन मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक हो गई है, उनका चिन्हीकरण भी कराया जाय और जो भी मतदाता मृतक हो गए हैं, उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के तहसीलों में जेंडर रेसियों में अभी भी काफी अंतर है, उस रेसियों को कम करने के लिए जो अर्ह महिलाएं 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवतियों का नाम भी मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जाय और विशेष तिथियों के संबंध में उन्हें जानकारी भी उपलब्ध करायी जाए, जिससे अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। डीएम ने कहा कि जनपद के विभिन्न द्वारा मतदाता जागरूकता के माध्यम से स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली व प्रभातफेरी भी निकाली गयी, जिसके माध्यम से आम जन मानस को मतदाता सूची नाम दर्ज कराने व मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी