एक साथ ग्यारह बरातों से हाईवे जाम

जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) लाकडाउन में स्थगित मांगलिक कार्यों का जबर्दस्त दबाव इन दिनों दे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:00 PM (IST)
एक साथ ग्यारह बरातों से हाईवे जाम
एक साथ ग्यारह बरातों से हाईवे जाम

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : लाकडाउन में स्थगित मांगलिक कार्यों का जबर्दस्त दबाव इन दिनों देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम तहसील मुख्यालय पर एक साथ ग्यारह स्थानों पर मांगलिक कार्य के आयोजन से समूचे नगर की रफ्तनी पूरी तरह से ठप हो गई। हाल यह था कि जाम छुड़ाने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय नगर की समूची आबादी हाइवे किनारे आबाद है। नगर में जितने भी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जाता है वह सभी किसी ने किसी रूप में हाईवे से होकर ही गुजरते हैं। बरात छोटी हो या बड़ी यातायात व्यवस्था पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ता ही है। शाम छह बजे के बाद हाइवे से होकर अन्य स्थानों पर गुजरने वाली बरातों के काफिलों के दबाव के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन के कारण स्थित विकट हो गई। इससे खेल मैदान से लेकर म्योरपुर तिराहा, सब्जी मंडी, तहसील मोड़, काली तिराहा तक आड़े, बेड़े, तिरछे वाहनों के निकालने की वजह से समूचे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अधिकतर फोर्स के वीआइपी ड्यूटी में जाने की वजह से कुछ मशक्कत आम लोगों ने की। बात न बनती देख पुलिस ने सख्ती के साथ जाम खुलवाने में लगी, तब जाकर जाम खुल सका।

chat bot
आपका साथी