नगर पंचायत में पेयजल की समुचित करने को करनी होगी मशक्कत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : हर साल गर्मी के मौसम में नगर पंचायत चोपन के अधिकांश वार्डों में प्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 07:17 PM (IST)
नगर पंचायत में पेयजल की समुचित करने को करनी होगी मशक्कत
नगर पंचायत में पेयजल की समुचित करने को करनी होगी मशक्कत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : हर साल गर्मी के मौसम में नगर पंचायत चोपन के अधिकांश वार्डों में प्यास बुझाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार भी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने यह बड़ी चुनौती होगी। वैसे चेयरमौन इम्तियाज अहमद इसके पूर्व में भी चेयरमैन ररहे हैं, इसलिए वह इस समस्या से भली-भांति परिचित हैं। वहीं अपने पूर्व के कार्यकाल में वे काफी हद तक समस्या का समाधान कर चुके हैं।

नगर पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब होने के कारण हर बार लोग पेयजल संकट से जूझते हैं। नगर पंचायत द्वारा भी हैंडपंप रीबोर कराया जाता है लेकिन जलस्त्रोत अधिक नीचे चले जाने के कारण स्थिति हर बार विषम हो जाती है। नगर पंचायत चोपन में करीब 30 हजार के आसपास लोग निवास करते हैं, इसमें रेलवे कालोनी में रहने वाले लोग भी हैं। हर वर्ष गर्मी के मौसम में अधिकांश आबादी तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकर का सहारा लिया जाता है। गर्मी के समय में तो लोग दो-तीन दिन तक पीने का पानी रखकर काम चलाते हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में नगर पंचायत में बेहतर जलापूर्ति के लिए कई कार्य किये थे। अब जब जनता ने मुझे पुन: निर्वाचित कर के यह जिम्मेदारी दी है तो पूर्व में जो काम अधूरा रह गया था उसे पूरा किया जायेगा। कहा कि मेरा उद्देश्य है कि नगर पंचायत चोपन पूरे जिले में सबसे बेहतर जनसुविधा देने वाला नगर पंचायत बने। इसके लिए संभव प्रयास किया जायेगा।

भूगर्भ की जगह सोन के पानी के उपयोग की जरूरत

नगर पंचायत चोपन में गर्मी के मौसम में भूगर्भ जल के नीचे खिसक जाने के कारण अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। इस स्थिति में पानी की आपूर्ति दूसरे जगह से की जाती है। नगर पंचायत में सोन नदी का पानी भी लिफ्ट कराया जाता है, इस पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। इसके अलावा पूर्व में जो भी काम पेयजल को लेकर हुए हैं उसके जमीन पर भी उतारने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी