पानी निकासी न होने पर सपाजन ने घेरा पालिका कार्यालय

सपा कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज नगर में जलजमाव दु‌र्व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को नगर पालिका कार्यालय गेट के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM (IST)
पानी निकासी न होने पर सपाजन ने घेरा पालिका कार्यालय
पानी निकासी न होने पर सपाजन ने घेरा पालिका कार्यालय

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सपा कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज नगर में जलजमाव, दु‌र्व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को नगर पालिका कार्यालय गेट के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की दो से चार दिन की बारिश में पूरा नगर जलजमाव की चपेट में है और पालिका प्रशासन मौन धारण कर बैठा है। कागजी कार्रवाई पूरी कर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। स्वच्छता के नाम पर रुपये लूटे जा रहे है। जिले मे प्रभारी मंत्री दो दिन से रुके है लेकिन नगर की जन समस्याओं की अनदेखी कर केवल चुनाव पर मंत्रणा कर रहे है और बैठक में व्यस्त है। हद तो यह हो गई है कि ज्ञापन तक मंत्री लेने से इन्कार कर रहे है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि नगर की जनता के साथ जनप्रतिनिधि खिलवाड़ कर रहे है। लोग परेशान है और पालिकाध्यक्ष से कोई मतलब नगर की जनता से नहीं है। आज पूरा नगर बदहाल है। अजय पटेल व मोती कोल ने संयुक्त रूप से कहा कि पालिका प्रशासन जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर छोटेलाल यादव, रामधारी, जुनैद अंसारी, रोशन, कुलदीप सिह, रमेश गुप्ता, हीरा सोनकर, एमडी सेराज, सोनू यादव व हिफाजत अली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी