तापमान में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। तापमान में गिर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:41 PM (IST)
तापमान में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड
तापमान में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण लोग तमाम प्रकार की मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

सोनांचल में मौसम में बदलाव का असर अब साफ दिखने लगा है। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन का तापमान अधिक होने और धूप निकलने के कारण लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ जा रही है। रात होते ही ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। दिन में गर्मी रात में सर्दी के कारण लोग तमाम प्रकार की मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

डाला: सोमवार को गलन बढ़ने के कारण दिन भर मौसम ठंडा रहा। आसमान में घनघोर कोहरा छाने से सुबह होने का पता ही लोगों को नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रह रहे हैं। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से सुबह, दोपहर व शाम का नजारा अलग-अलग रहा। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण दिन भर ठंड बनी रही। दोपहर बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगा और धूप होने लगी।

अनपरा: ऊर्जांचल में सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। शाम होते ही कोहरा व ओंस गिरना शुरू हो जा रहा है, जिससें लोग बहुत आवश्यक कार्य पड़ने पर ही शाम को निकल रहे हैं। सोमवार को सुबह दस बजे दिन में धूप निकली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बाजारों में गर्म कपड़े की दुकानें सज गई हैं। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों व स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है।

chat bot
आपका साथी