बूंदाबांदी ने उमस व गर्मी से दी राहत

मौसम के तेवर में प्री मानसून की बरसात बदलाव ला रही है। शनिवार को जोरदार बारिश के बाद रविवार को भी बदली और बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:42 PM (IST)
बूंदाबांदी ने उमस व गर्मी से दी राहत
बूंदाबांदी ने उमस व गर्मी से दी राहत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मौसम के तेवर में प्री मानसून की बरसात बदलाव ला रही है। शनिवार को जोरदार बारिश के बाद रविवार को भी बदली और बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिया। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में कहीं कहीं जोरदार बरसात भी हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में जिलों में झमाझम बरसात के आसार हैं। दिन भर बदली रहने और दोपहर में रिमझिम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। मानसून के जल्दी आगमन के संकेत

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र तिसुही के मौसम विभाग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार नियमित मानसून का आगमन जल्दी होने की संभावना है। इस बार मानसून की रफ्तार इस साल अपेक्षाकृत तेज है। इन दिनों होने वाली वर्षा प्री मानसून की है। 15 जून के बाद वर्षा का क्रम जारी रहने से नियमित मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद भी बन रही है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर से पांच किमी रफ्तार से हवाएं चली। कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि आगामी चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी है। खेती का काम पकड़ रहा गति

मई में चक्रवात यास के प्रभाव से कई दिनों वर्षा का सिलसिले चला। इससे किसानों को खरीफ की मुख्य फसल धान की नर्सरी डालने का मौका मिल सका। अब मानसून के जल्दी आने की संभावना से किसान उत्साहित हैं। पर्याप्त पानी की उपलब्धता होने पर धान की रोपाई को लेकर तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी