जिदगी बचाने के लिए ध्यान से चलाएं वाहन

जिदगी अनमोल हैं इसे बचाने के लिए कोहरे में वाहन को ध्यान से चलायें। अक्सर देखा जाता है कि कोहरे के दौरान थोड़ी सी लापरवाही के चलते कई लोगों का परिवार बिखर जाता है। ठिठुरती ठंड में वाहन चलाना और अचानक कोहरे की चादर को फाड़ते हुए सड़क पर सामने आने वाले वाहन से बचना अपने आप में एक चुनौती हो।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 09:37 PM (IST)
जिदगी बचाने के लिए ध्यान से चलाएं वाहन
जिदगी बचाने के लिए ध्यान से चलाएं वाहन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिदगी अनमोल हैं, इसे बचाने के लिए कोहरे में वाहन को ध्यान से चलाएं। अक्सर देखा जाता है कि कोहरे के दौरान थोड़ी सी लापरवाही के चलते कई लोगों का परिवार बिखर जाता है। ठिठुरती ठंड में वाहन चलाना और अचानक कोहरे की चादर को फाड़ते हुए सड़क पर सामने आने वाले वाहन से बचना अपने आप में एक चुनौती होती है। इस चुनौती से सड़क पर चलने वाले अमूमन हर व्यक्ति का सामना होता है। ऐसे में कोहरे के कोहराम से हर किसी को बचना होगा।

चंद रुपये बचाने के चक्कर में लोग अपने जिदगी को दाव पर लगा देते हैं। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, संकेतकों का ध्यान रखें। कोहरे में हादसों को रोकने के लिए सही तरह से रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। फाग लाइट, वाइपर और इंडीकेटर चालू हालत में रहें। सुरक्षित सफर के लिए यही उपाय कारगर हैं। इन उपायों को करके हम काफी हद तक कोहरे की मार से बच सकते हैं। कोहरे की वजह से सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। राजमार्ग व जिले की अन्य सड़कों पर कोहरे के चलते कई बार बड़े हादसे हुए हैं। दोपहिया, चार पहिया और कॉमर्शियल वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का निर्देश जारी है। यह टेप सरकार से तय की गई कंपनियों से ही लगवाने के निर्देश हैं। लेकिन लोग थोड़े रुपये बचाने के चक्कर में चाइना मेड टेप या सस्ते टेप लगवा लेते हैं। कुछ लोग थोड़ी थोड़ी जगह पर ही टेप का इस्तेमाल करते हैं, यह गलत है। दोयम दर्जे का होने की वजह से उसमें चमक न के बराबर रहती है। वाहन चलाते समय हर किसी के लिए सावधानी बरतना आवश्यक होता है। खासकर घने कोहरे में रात में सफर करते समय अनिवार्य रूप से वाहन धीमी रफ्तार से ही चलाएं। कोहरे में गाड़ी चलाते समय आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने से यथासंभव बचें। पार्किंग लाइट जलाकर गाड़ी चलना सुरक्षित रहता है। अगर हाईवे पर वाहन चला रहे हैं तो कोशिश करें कि डिवाइडर के बगल से ही गाड़ी चलाए। अगर सामान्य सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं तो आगे चलने वाले वाहन के पीछे चले और निश्चित दूरी बनाए रखें। साथ ही कोहरे में वाहन लेकर निकलने से पहले की गई तैयारी से भी हादसा टाला जा सकता है। सही रखें हेड लाइट

कोहरे में निकलने से पहले वाहन की हेड लाइट्स चेक कर लें। हेड लाइट में हमेशा उम्दा किस्म के बल्व का इस्तेमाल करें। वाहन चलाते समय हेड लाइट लो बीम पर ही रखें। हाई बीम पर कोहरे में रोशनी परिवर्तित होकर आंखों में पड़ती है, जिससे सामने देखने में दिक्कत होती है। फाग लैंप का करें प्रयोग

कोहरे में निकलना हो तो गाड़ी को फॉग के लिहाज से अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए सबसे जरूरी है फॉग लैंप। इसकी मदद से हेड लाइट्स के मुकाबले ज्यादे अच्छी तरह से और दूर तक देख सकते हैं। फॉग लैंप को बंपर के नीचे लगवाना बेहतर होगा। इससे इसकी लाइट सड़क के करीब रहती है और घने कोहरे में साफ देखने में मदद करती है। फॉग लैंप के साथ हेड लाइट भी जलाए रखें। वाहनों में लगवाएं रेडियम स्टीकर

वाहन के आगे-पीछे रेडियम स्टीकर लगाकर भी कोहरे में हादसे से बचा जा सकता है। रेडियम स्टीकर थोड़ी सी भी रोशनी पड़ने पर दूर तक चमकता हैं। इससे आगे या पीछे से आने वाले दूसरे वाहन चालक को आपकी गाड़ी की मौजूदगी का पता चल जाएगा। वाहनों में लगाने के लिए बाजार में काफी कम कीमत पर बेहतर किस्म के रेडियम स्टीकर उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी