पांच गांवों में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

दुद्धी ब्लाक के पांच गांवों में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से समस्या गंभीर हो गई है। चार दिन पूर्व आई आंधी-पानी में बिजली के तार व खंभे गिरने से आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। पानी की आपूर्ति न होने से हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों को लंबी कतार लग रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:47 PM (IST)
पांच गांवों में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
पांच गांवों में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता, महुली(सोनभद्र) : दुद्धी ब्लाक के पांच गांवों में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से समस्या गंभीर हो गई है। चार दिन पूर्व आई आंधी-पानी में बिजली के तार व खंभे गिरने से आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। पानी की आपूर्ति न होने से हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों को लंबी कतार लग रही है।

महुली क्षेत्र में जल निगम की तरफ से मलिया नदी से पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई होती है। इससे चार दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इसके चलते पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। जल संकट के दौर से जूझ रहे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण श्रवण गुप्ता, रमेश यादव, कमलेश कनौजिया, राजकिशोर, रामनारायण, वीरेंद्र कनौजिया ने जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए तत्काल बिजली सप्लाई चालू कराए जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी